Categories

July 28, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

ITBP मसूरी में आस्था व उल्लास से मनाया गया योग दिवस।

1 min read

मसूरी : भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी में सरकार द्वारा जारी की गयी कोरोना गाईडलाइन को ध्यान में रखकर सातवाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूर्ण आस्था व उल्लास से मनाया गया। अकादमी के परेड ग्राउंड में सभी अधिकारियों जवानों के साथ हिमवीर वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन की सदस्यो ने भी सामूहिक योग सत्र में भाग लेकर योगाभ्यास किया।


योग सत्र में योग गुरु द्वारा विभिन्न योगिक क्रियाओं का विधिवत अभ्यास करवाकर सभी प्रतिभागियों को मानसिक शांति व आत्म चेतना का आभास करवाया। सैन्य कार्रवाइयों में एकाग्रता व मानसिक शांति को बढ़ाने के प्रयोजन से भातिसीपु. अकादमी के प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में भी योग व ध्यानयोग के वादन शामिल किए गए है। योग के महत्व को प्रसारित करने के प्रयोजन से पूर्व बेला पर अकादमी के जवानों के लिए योग की विषय वस्तु पर आधारित निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई है।इस अवसर पर उप महानिरीक्षक एव उपनिदेशक अकादमी अजयपाल सिंह, उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण ब्रिगेडियर डॉ .राम निवास संतोष कुमार, सेनानी प्रशिक्षण, शोभन सिंह राणा सेनानी प्रशासन एवं अकादमी के अधिकारी, अधिनस्त अधिकारी एवं जवान भी मौजूद थे।

Spread the love

You may have missed