Categories

October 28, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

संवैधानिक संकट का राग अलाप रही कांग्रेस डरी हुई है – भाजपा अध्यक्ष कौशिक

1 min read

देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सल्ट उपचुनाव के बाद डरी हुई है और अब उजूल् फिजूल बयानबाजी कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से अभी यह तय नहीं किया गया है कि मुख्यमंत्री कहाँ से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन पार्टी में एक दर्जन से अधिक विधायको की ओर से सीट को लेकर प्रस्ताव है। वहीं जिन सीटों को लेकर कांग्रेसी बयानबाजी कर रहे हैं उन सीटों पर भी कोई संकट नहीं है। यह सब चुनाव आयोग को तय करना है कि कब चुनाव होगा और भाजपा तो हर वक़्त तैयार रहती है,क्योंकि उसके पास जनता का समर्थन है। पहले सल्ट को 2022 का सेमीफाइनल बताने वाली कांग्रेस चित्त् हो चुकी है और अब वह दिन में भी सपने देख रही है। भाजपा संगठन और सरकार फिलहाल कोरोना काल में महज जरुरतमन्दो की सेवा कार्यो में जुटे हैं और क्योंकि सल्ट उप चुनाव ने साफ कर दिया है कि जनता भाजपा के विकास के एजेंडे से खुश है और निश्चित रूप से 2022 में भाजपा पुनः प्रचंड बहुमत के साथ वापसी कर रही है।

Spread the love

You may have missed