Categories

June 13, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

करे योग रहे निरोग – SDRF उत्तराखंड।

1 min read

उत्तराखंड : योग एक महत्वपूर्ण क्रिया है, जो न सिर्फ हमें एक स्वस्थ, सुन्दर और आकर्षक शरीर प्रदान करता है, बल्कि हमे तमाम तरह के रोगो से भी दूर करता है, योग हमारी भारतीय संस्कृति का भी एक प्रमुख हिस्सा है। योग की महत्वता को बड़े बड़े विद्वान और योग गुरुओ ने बताया है। यह मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक तीनो रूप से काफी महत्वपूर्ण है।

योग न सिर्फ मनुष्य के मस्तिष्क और शरीर की एकता को संगठित करता है बल्कि यह मनुष्य के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करता है। योग से मनुष्य का मन शांत रहता है और उसे अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने में मदत करती है।


इसी क्रम में आज दिनाँक 21 जून 2021 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर SDRF उत्तराखंड के जवानों द्वारा राज्य भर में स्थापित विभिन्न पोस्टों में व्यवस्थापित रहते हुए अपने तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास किया गया।

Spread the love

You may have missed