Categories

October 28, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

गुरना में हुआ दर्दनाक हादसा, SDRF ने तीन शव किये बरामद।

1 min read

पिथौरागढ़ : सोमवार (15/11/2021) को गुरना के पास एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा, सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य मे जुट गई।

इस संबंध के SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आपदा प्रबंधन पिथौरागढ़ द्वारा SDRF रेस्क्यू टीम को अवगत कराया गया कि गुरना के पास खाई में एक वाहन गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना पर SDRF पोस्ट पिथौरागढ़ से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व मे टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन स्फिट डिजायर है, जो 400 मीटर गहरी खाई मे गिर गई है।
SDRF टीम द्वारा खाई मे गिरे वाहन से देर रात अत्यन्त विषम परिस्थितियों में दो शवों को कल ही बरामद कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया था।

घटनास्थल पर एक व्यक्ति और होने की संभावना पर, SDRF टीम द्वारा आज पुन: सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान आज एक और शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतकों के नाम:-
01. नीरज सौन पुत्र भूपेंद्र सौन उम्र 38 वर्ष
02. धीरज सौन पुत्र प्रकाश सौन उम्र 28 वर्ष
03. सुरेश सिंह मेहता पुत्र चंद्रसिंह मेहता उम्र 34 वर्ष

Spread the love

You may have missed