Categories

June 15, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

मसूरी – पांच मिनट कार पार्किग करने पर दो सौ वसूले, जांच की मांग की।

1 min read

मसूरी : शहर के लाइब्रेरी बस स्टैण्ड पार्किग में एक पर्यटक वाहन से पांच मिनट गाड़ी खडी करने के दो सौ रूपये ऐंठ लिए। जिस पर भाजपा के पूर्व महामंत्री विजय रमोला ने प्रशासन से कार पार्किग की पर्ची की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विजय रमोला ने बताया कि उनके गेस्ट राजस्थान से  आये व फोन किया कि वे लाइब्रेरी बस स्टैण्ड पहुंच चुके हैं जिस पर रमोला ने कहा कि वह पांच मिनट में आ रहे है लेकिन तब तक पार्किग वाले ने दो सौ रूप्ये की पर्ची काट दी। जिस पर उन्होंने कार पार्किग वाले से पैसे वापस करने को कहा लेकिन उन्होंने पैसा नहीं लौटाया व उल्टा अभद्र व्यवहार करने लगा। जिस पर रमोला ने कहा कि उनकी शिकायत एमडीडीए के सचिव से की जायेगी, वहीं बताया कि जिस पर्ची को दिया गया है उसमें न ठेकेदार का नाम है और न ही किसी कंपनी का नाम है उन्होंने इसकी जांच की भी मांग की है।

Spread the love

You may have missed