Categories

October 31, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

SDRF टीम ने गर्भवती महिला को एम्बुलेंस तक पहुँचाया।

1 min read

उत्तरकाशी : पुलिस चौकी भटवाड़ी द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ी से आगे सोनगर में भूस्खलन होने से मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है।

उक्त सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम मार्ग सुचारू कराने तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर निकट ग्राम, मुखवा की एक 26 वर्षीय महिला, करिश्मा जो कि गर्भवती थी एवं प्रसव पीड़ा से कराह रही थी, मार्ग अवरुद्ध होने के कारण वही फस गयी।

SDRF टीम द्वारा उक्त महिला को अत्यधिक विषम परिस्थितियों में वैकल्पिक साधनों की सहायता से भूस्खलन क्षेत्र से सुरक्षित पार कराया व एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

Spread the love

You may have missed