Categories

September 11, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

“विश्व पर्यावरण दिवस” पर SDRF ने किया गया वृक्षारोपण।

1 min read

देहरादून : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर SDRF सेनानायक नवनीत सिंह के नेतृत्व में SDRF वाहिनी परिसर जौलीग्रांट में वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से विभिन्न प्रजाति के अनेकों छायादार व फलदार वृक्षो को रोपित किया गया व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर SDRF वाहिनी परिसर जौलीग्रांट में सेनानायक नवनीत सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट ए.के शर्मा, कमल सिंह पंवार, निरीक्षक राजीव रावत, प्रमोद रावत, उपनिरीक्षक जयपाल राणा, उपनिरीक्षक विजय प्रसाद, नवीन कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मी इत्यादि उपस्थित रहे।

वाहिनी परिसर जॉलीग्रांट में वृक्षारोपण अभियान के साथ ही समस्त राज्य में स्थापित SDRF की विभिन्न पोस्टों पर SDRF अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

Spread the love

You may have missed