Categories

September 14, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

पेयजल की समस्या से जुझते ग्रामीण।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : देश और प्रदेश में एक तरफ हर घर नल और जल की बात हो रहो हो लेकिन प्रखडं नौगांव के अंतर्गत पौंटी गांव के ग्रामीण लंबे समय से ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर पौंटी ग्राम पंचायत ने जल संस्थान विभाग व उपजिलाधिकारी बड़कोट को पत्र भेजा और गांव में व्याप्त पेयजल की समस्या से अवगत कराया।
ग्रामीणों ने अधिकारी को लिखे पत्र में अपनी नाराजगी जाहिर कर बताया कि एक तरफ विभाग जल जीवन मिशन के अन्तर्गत लोगों की प्यास बुझाने की बात करता है और दूसरी ओर लोग परेशान जिसका कि ग्रामीणों ने समाधान की मांग उठाई है।
समस्या पर ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र पर हरदेव राणा. सुनील तिवारी अजय पाल चौहान. कृष्ण देव हरीश डिमरी. जयसिंह राणा, जगदीप भंडारी ,रोशन लाल, शोभन दास, ऐलम दास ,कंसरु लाल हीरालाल, राजेश लाल, सभी ग्रामीण दर्जनों लोगों ने विभाग से गुहार लगाई है।

Spread the love

You may have missed