Categories

June 13, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

पुलिस ने उर्गम में अवैध भांग की खेती को किया नष्ट।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद चमोली को नशा मुक्त बनाने के लिए चमोली पुलिस की नशे के विरुद्ध लगातार जारी है। नशे के विरुद्ध चमोली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। सीमान्त क्षेत्र उर्गम में लगभग 70 नाली भूमि पर अवैध रुप से उगाई गई भांग की खेती को चमोली पुलिस द्वारा नष्ट किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त (ड्रग्स फ्री) बनाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे के निर्देशन में नशा मुक्ति अभियान के तहत चमोली पुलिस को गोपनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि उर्गम क्षेत्र में अवैध भांग की खेती की जा रही है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें राजस्व पुलिस कर्मी भी सम्मिलित थे।
गठित पुलिस टीम द्वारा सीमान्त क्षेत्र उर्गम एवं आसपास के गाँव- खाबला, सलना, बड़गिंडा, देवग्राम में लगभग 70 नाली भूमि पर अवैध रुप से की जा रही भाँग की खेती को नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को भांग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गयी। भविष्य में अवैध रुप से भाँग का उत्पादन करने पर कार्यवाही करने की हिदायत दी कि कोई भी व्यक्ति भांग की खेती करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को नशामुक्ति अभियान में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने व जहां कही भी क्षेत्र में भांग की खेती व जंगली भांग उगी हो उसे मिलकर नष्ट करने व क्षेत्र के नवयुवकों को चरस एवं गांजे के नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित करने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आम जनमानस को लगातार नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक करते हुए नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम मैं सुश्री नताशा सिंह ( पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन),विजय भारती ( प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ), उप.नि. विनोद सिंह (कोतवाली जोशीमठ), उप.नि. नवनीत भंडारी ( एस.ओ.जी प्रभारी),राजस्व उपनिरीक्षक विजय सिंह एवं उनके अनुसेवक, आरक्षी चन्दन नगरकोटी (एस.ओ.जी.)आरक्षी मनमोहन भण्डारी ( एस.ओ.जी) एवं थाने के अन्य पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।

Spread the love

You may have missed