उत्तराखडं में बदहाल शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर,122छात्र/छात्राओं पर 2शिक्षक अब ग्रामीण पंहुचे जिलाधिकारी कार्यलय।
1 min read
रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
नौगांव/ उत्तरकाशी।उत्तराखडं राज्य में चाहे शिक्षा व्यवस्था को दूरूस्थ करने के कितने ही दावे हों लेकिन उत्तरकाशी जिले में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल रही है।
जनपद उत्तरकाशी में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है विकासखडं नौगांव का राजकीय आदर्श विद्यालय कफनौल जहां 122छात्र /छात्राओं पर 2शिक्षक हैं,अब ऐसे में शिक्षा व्यवस्था के सुधार आंकडे़ कैसे राज्य को शिक्षित बनायेंगें?
ग्राम पंचायत कफनौल का राजकीय आदर्श विद्यालय शिक्षकों का रोना रो रहा है और अभिभावक दर दर भटक रहे हैं,सवाल अब उन गरीब ग्रामीणों का है जो अपने नौनिहालों को मंहगे विधालयों में नहीं भेज सकतें हैं आखिर कैसे पढेगा उत्तराखडं का भविष्य?

ग्राम पंचायत प्रधान चंद्रशेखर पंवार की अगुवाई में एक शिष्टमंडल जनपद मुख्यालय पंहुचा जहां उन्होने जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला से मुलाकत की और उत्तरकाशी की दम तोड़ती शिक्षा व्यवस्था की आपविति सुनाई और जिलाधिकारी से विधालय में तत्काल शिक्षकों की तैनाती की मांग की।
प्रधान चंद्रशेखर पंवार ने बताया कि ग्राम पंचायत कफनौल का एक शिष्टमंडल आज जिलाधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिला जहां उन्होने अपनी मांग जिले के मुख्या के सामने रखी तो बताया कि जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने विद्यालय में तत्काल दो शिक्षकों की तैनाती के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिये।

अब देखना यह होगा कि आखिर जिलाधिकारी के इस आदेश का पालन होता है या नहीं क्योंकि पूर्व में सरकारी आदेश की अवेहलना हो चुकी है।
जिला मुख्यालय पंहुचे शिष्टमंडल में ग्राम पंचायत प्रधान चंद्रशेखर पंवार,जवाहर सिहं चौहान,संदीप पंवार,शीशपाल सिहं,मंगल सिहं,नागेद्र सिहं दिवान सिहं,पारूल,दिनेश चौहान आदि मौजूद थे।
