क्षेत्र के विकास को लेकर न कभी रुका हूँ न कभी रुकूंगा – कपिल
1 min read
रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : तहसील बड़कोट के अंतर्गत आने वाले तिलाडी़ मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग लंबे समय से चल रही है लेकिन अभीतक मोटर मार्ग का डामरीकरण नहीं हुआ है,यह मोटरमार्ग तिलाडी़ शहिद स्थल से लेकर ठकराल व बनाल क्षेत्र को जोड़ने वाली लाईफ लाईन है।
मामले पर समाजसेवी डाक्टर कपिल देव रावत ने बताया कि उन्होने देहरादून में सतपाल महाराज (काबीना मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड) से बड़कोट के एतिहासिक महत्व की तिलाड़ी रोड में डामरीकरण के सम्बन्ध में मुलाकात की।मिलने के पश्चात् मंत्री ने मेरी बात को बड़ी गम्भीरता से सुना तथा त्वरित कार्यवाही करने का मुझे आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा – “मैं समस्त यमुनाघाटी की ओर से माननीय मंत्री का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यमुनोत्री एवं यमुनाघाटी के विकास हेतु सदैव प्रयासरत।”
बतादें कि डाक्टर कपिल लगातार सामाजिक मुद्दों और ज्वलंत समस्याओं को उठा रहे हैं और नगर पालिका बड़कोट सहित यमुना घाटी की समस्याओं को राज्य और केद्रं सरकार तक पंहुचा रहे हैं और समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं।
