Categories

June 13, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बयान पर ली चुटकी, कहा कुछ ऐसा।

1 min read

देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कीहमारे राज्य के माननीय मुख्यमंत्री जी धन्य हैं। इतिहास का उनका ज्ञान। उन्होंने हमको 200 वर्ष अमेरिका का गुलाम बना दिया है। शायद उनके नजर में दोनों गोरे, चाहे वो अमेरिका में रह रहे हों या ब्रिटेन में रह रहे हों, एक समान हैं। कितनी अद्भुत है उनकी समझ उन्होंने कहा कि हमने आपदा में लोगों को इतना दे दिया और इतना बढ़िया चावल दिया जो उन्होंने कभी नहीं देखा, मगर जिसको 10 किलो दिया उसको 20 किलो वाले से जलन क्यों। और जिसको 100 किलो मिल गया क्योंकि उसके 20 परिवार के सदस्य थे उससे सबको जलन थी और उन्होंने कहा कि गलती हमारी नहीं है। तुमने केवल 2 बच्चे पैदा किये इसलिये आपदा में तुमको कम राशन मिला। यदि 20 बच्चे होते तो आपको भी भरपूर राशन मिलता और उन्होंने यह भी कह दिया कि आपदा के राशन को लोगों ने अड़ोस-पड़ोस में बेचने का काम भी किया। मुख्यमंत्री जी कहां से यह सब चीजें खोज करके ला रहे हैं। हमारा जो सेंस ऑफ ह्यूमर है। वो भी अब कुंद हो चला है। बस मुख्यमंत्री जी का बयान कहीं हो रहा हो तो उस पर हसा ही जा सकता हैं।  इसके अलावा और कुछ नहीं किया जा सकता है।“

Spread the love

You may have missed