Categories

June 13, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेता नफीस कुरेशी के माफ़ी मांगने की बात को लेकर जारी की प्रेस विज्ञप्ति।

1 min read

मसूरी : आम आदमी पार्टी मसूरी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अवगत करवाया गया है की “विधानसभा में उत्तराखंड में भी केजरीवाल अभियान के दौरान बूचड़खाने क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता “नफीस कुरेशी” ने कुछ दिन पूर्व अभद्र व्यवहार का परिचय दिया था। आम आदमी पार्टी द्वारा इसकी कड़ी निंदा करते हुए कोतवाली मसूरी में तहरीर दी थी जिसके बाद नफ़ीस कुरेशी कई दिनों तक मसूरी शहर बाहर रहे और अंततः उन्होंने कुलड़ी पुलिस चौकी में पुलिस और आम आदमी पार्टी की मातृशक्ति के सम्मुख उपस्थित होकर लिखित रूप से माफी मांगी।

 लिखित माफी नामे के बाद आम आदमी पार्टी की मातृशक्ति द्वारा भाजपा नेता नफीस कुरेशी को हिदायत देते हुए भविष्य में इस तरह का व्यवहार न करने की बात करते हुए माफ कर दिया। भाजपा नेता ने भी स्वीकार किया कि उसके द्वारा इस तरह का व्यवहार नही किया जायेगा।“

वहीं जब इस बारे में भाजपा नेता नफीस कुरेशी से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया की उनके द्वारा कोई माफ़ी नही मांगी गयी है। उन्होंने कहा की पुलिस चौकी में आप कार्यकर्ताओं और उनके बीच वार्ता हुई थी जिसमे आप कार्यकर्ताओं ने भी अपनी गलती मानी है। भाजपा नेता नफीस ने बताया की उनके द्वारा केवल इतना कहा गया है की यदि भूलचूक में कोई बात हुई हो तो उसके लिए माफी चाहता हूं।

Spread the love

You may have missed