Categories

June 21, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

श्री केदारनाथ मार्ग पर त्रिजुगीनारायण में मार्ग भटके 04 कावड़िये, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू।

1 min read

रुद्रप्रयाग : SDRF ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि आज दिनाँक 11 जुलाई 2023 को थाना सोनप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि 04 कावड़िये त्रिजुगी नारायण मार्ग में रास्ता भटक गये है, जिनकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के हमराह रेस्क्यू SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया। SDRF टीम द्वारा गहन सर्चिंग के दौरान चारों कावड़ियों को सकुशल खोज निकाला व सोनप्रयाग लाया गया।

कावड़ियों द्वारा बताया गया कि वे सभी गंगोत्री से गंगाजल भरकर पौराणिक मार्ग से होते हुऐ केदारनाथ जा रहे थे जिस दौरान त्रिजुगी नारायण मार्ग से पहले रास्ता भटक गये।

कावड़ियों का विवरण –

1. परमेद्र कुमार उम्र – 45 वर्ष, निवासी :- दिल्ली
2. रमन उम्र – 27 वर्ष, निवासी दिल्ली
3. कुलदीप उम्र – 28 वर्ष, निवासी :- दिल्ली
4. राकेश उम्र – 34 वर्ष, निवासी पंजाब

Spread the love

You may have missed