Categories

September 12, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

महिला चिकित्सा अधिकारी प्रियांशी जोशी ने महिला सशक्तिकरण के विषय में दी जानकारी, तीन महिलाओं को पुरस्कार के चैक किए वितरित।

1 min read

रिपोर्टर – जितेन्द्र गौड़

उत्तरकाशी : दूध उत्पादक सहकारी संघ उत्तरकाशी के द्वारा होटल नीलकंठ चिन्यालीसौड़ में महिला दिवस आयोजित किया गया, महिला दिवस में जनपद की महिला दुग्ध उत्पादक समितियों की 100 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया जनपद में समितियों को सर्वाधिक दूध देने वाले प्रथम 3 महिलाओं को प्रथम कैलाशी देवी को 10000 द्वितीय निर्मिला देवी को ₹7000 व तृतीय जतना देवी को ₹5000 का पुरस्कार के चैक वितरित किया। उक्त गोष्टी में महिला चिकित्सा अधिकारी प्रियांशी जोशी द्वारा महिला सशक्तिकरण के विषय में जानकारी दी व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजा बाबू गुप्ता द्वारा पशुपालन पर व सहायक महिला डेयरी प्रबंधक बीके दिवेदी व दुग्ध संघ प्रबंधक संदीप गुसाई द्वारा सरकार की स्वरोजगार योजना की जानकारी दी गई,कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सरोजनी देवी, सभासद प्रतिनिधि सुमन बडोनी, भाजपा नेता विजय बडोनी, कर्मबीर रावत अन्य जन प्रतिनिधि, अन्य कर्मचारियों उपस्थित रहे।

Spread the love

You may have missed