Categories

June 22, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

महिलाएँ प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम आगे आयी हैं – आशा नौटियाल।

1 min read

देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नौटियाल ने राष्ट्रीय सरस मेले में विभिन्न स्टोलो का निरीक्षण कर सभी प्रतिभागी का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ़ उठाया और उत्पादों की ख़रीदारी कर लोगों से अधिक से अधिक खरीदारी कर उत्पादकों का हौसला बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाएँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम आगे आयी है। वर्तमान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार भी महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने को अग्रसर है। आज महिलाएँ आत्मनिर्भर बनके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहीं है। इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा, अनीता मल्होत्रा, लक्ष्मी गुस्साई उपस्थित रहीं।

Spread the love

You may have missed