Categories

August 26, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

उत्तराखंड – करन माहरा बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष।

1 min read

विनय उनियाल

उत्तराखंड : कांग्रेस ने उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और विधायक दल के उपनेता की नियुक्ति कर दी। बेहद चौकाने वाले अंदाज में कांग्रेस ने पूर्व विधायक करन माहरा को कांग्रेस का नया कप्तान बनाया है। जबकि हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की अहम जिम्मेदारी दी है।

वर्तमान विस चुनाव में खटीमा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी को हराकर विधायक बने भुवन कापड़ी का प्रमोशन करते हुए उन्हें विधायक दल का उपनेता बनाया गया है। रविवार शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है।

Spread the love

You may have missed