Categories

June 19, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

नवमी के शुभ अवसर पर कृषि मंत्री जोशी ने किया सूरादेवी मंदिर में पूजन।

1 min read

देहरादून : रविवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि के शुभ अवसर पर राजपुर के सुरादेवी मंदिर में आयोजित पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं संग मॉ दुर्गा के सिद्धिदात्री रूप का पूजन कर उपासना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं स्वास्थ्य के की कामना की।


मां दुर्गा के नवें स्वरूप सिद्धिदात्री के पुजन के लिए दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक का शुभ योग बताया गया था। इसके अलावा आज रवि पुष्य योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पहले परिवार सहित अपने आवास पर मां दुर्गा की पूजा की, इसके उपरांत वह राजपुर के सुरादेवी मंदिर पहुंचे।
उन्होंने कहा है कि, हमारे देश में मनाए जाने वाले विभिन्न व्रत एवं त्यौहार हमें आत्मिक मानसिक शक्ति देने के साथ ही हमें सामाजिक उत्थान का मार्ग भी दिखाते हैं। शास्त्रों के अनुसार माता दुर्गा ने अपने अनेक शक्ति के रूपों में आसुरी शक्तियों का संहार किया है। नवरात्रों हमें प्रेरणा और दिशा देते हैं कि नारी को शक्ति के रूप में सम्मान दिया जाना चाहिए। हम वैसे भी उस चिंतन शैली को मानने वाले लोग हैं जो मानते हैं कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता।
इस अवसर पर मोहित अग्रवाल, विशाल कुल्हान, अजय राणा, मंजीत रावत, अजीत सिंह, दीपक अरोड़ा पूर्व पार्षद रोशन बाला थापा, अमित सिंह रावत, विजय लक्ष्मी सजवाण आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Spread the love

You may have missed