Recent Posts

April 1, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

पूर्व CM त्रिवेन्द्र सिंह ने शंकराचार्य का लिया आशीर्वाद।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ज्योतिर्मठ पहुंचकर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। त्रिवेंद्र रावत बुधवार को ज्योतिर्मठ पहुंचे जहां उन्होंने शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद लिया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वासुदेवानंद सरस्वती ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य और एक सिद्ध संत हैं। और वह बद्रीनाथ की यात्रा से लौटे हैं। यात्रा कर लौटे किसी सिद्ध संत के दर्शन कर पाना मेरा सौभाग्य है। महाराज श्री के दर्शन करने से मैं धन्य हो गया। शंकराचार्य ने त्रिवेंद्र रावत द्वारा अपने शासनकाल में किए गए कार्यों की सराहना की। कहा त्रिवेंद्र रावत का देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का प्रयास फलीभूत हुआ। साथ ही पूर्व राज्य मंत्री शेर सिंह सत्याल, रिपुदमन सिंह रावत, पीठ पुरोहित ऋषि प्रसाद सती, लक्ष्मण सिंह फरकिया, जगदीश सती, प्रदीप फर्स्वाण, नीतीश चौहान, आलोक भट्ट, प्रदीप नौटियाल आदि कई लोगों ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *