Categories

September 11, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने किए बद्री विशाल के दर्शन।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

बद्रीनाथ : अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल रविवार को भगवान नारायण की नगरी श्री बदरीनाथ धाम पहुंची। यहां उन्होंने भगवान श्री बदरीविशाल जी के दर्शन किये। साइना यहां अपने पिता के साथ पहुंची थीं।

प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी साइना केदारनाथ के बाद भू-वैकुण्ठ धाम बद्रीनाथ पहुंची। यहाँ उन्होंने अपने पिता के साथ भगवान नारायण के दर्शन/,पूजन किये।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह ने उनका स्वागत करते हुए उन्है भगवान बद्रीविशाल का प्रसाद व अंगवस्त्र भेँट किया।

Spread the love

You may have missed