Categories

October 28, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

फूलों की घाटी से 50 लोगों को निकाला।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : फूलों की घाटी नेशनल पार्क के गेट से 100 मीटर अंदर भूसा गदेरे के टॉप में बादल फटने से इस गदेरे में सैलाब आ गया। और गदेरे में बनी पुलिया और रास्ते बह गए। पार्क प्रशासन के अनुसार बुधवार को फूलों की घाटी का दीदार करने दो सौ से अधिक पर्यटक गए हुए थे। जिनमें से 50 पर्यटक बादल फटने के कारण घाटी में फस गए थे। जिस के बाद प्रशासन द्वारा सभी 50 पर्यटकों का रेस्क्यू कर उन्हें सकुशल वापस घंगरिया लाया जा चुका है। रेस्क्यू में वन विभाग की टीम एसडीआरएफ और स्थानीय लोग सभी शामिल रहे।

Spread the love

You may have missed