Categories

October 29, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

गैरसैंण के युवा का IIT कानपुर में हुआ चयन।

1 min read

विनय उनियाल

चमोली : गैरसैंण ब्लाक के दूरस्थ कुमाऊं सीमा से सटे बसभीडा झुमाखेत के युवा हिमांशु नेगी का आई.आई.टी कानपुर में चयनित हुआ है। प्राथमिक स्कूल झुमाखेत में अध्यापिका पूनम देवी अपने पुत्र की सफलता को उसकी मेहनत व लगन का प्रतिफल मान रही हैं। वही खनसर घाटी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गांव के प्राथमिक स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद रुड़की व लखनऊ से हाई स्कूल तथा इंटर की परीक्षा उतीर्ण कर कुमाऊं यूनिवर्सिटी के द्वाराहाट से बी टेक कर अब पावर इंजीनियरिंग में आई आई टी कानपुर से एम टेक करेंगे।
विलक्षण प्रतिभा के धनी हिमांशु के पिता बृजमोहन नेगी सहारा इंडिया लखनऊ में प्रबन्धक के पद पर तैनात हैं।

Spread the love

You may have missed