Categories

July 28, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

एक कार ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : बदरीनाथ धाम में सपरिवार दर्शन को आयी गुडगांव हरियाणा की रहने वाली 29 वर्षिय महिला को आईटीबीपी के जवान ने अपनी आई 10 कार से बुधवार की रात्री लगभग सवा दस बजे बदरीनाथ धाम के माणा तिराहे के निकट बांगण धर्मशाला के पास रोंद डाला जिस कारण से महिला की मौके पर ही मौत हो गई ।

बदरीनाथ थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा रात्री को ही अभियुक्त दीपक जो कि वर्तमान में आईटीबीपी 23 बटालियन माणा में तैनात हे को आईपीसी की धारा 304 ए व 279 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि दीपक नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था कि माणा बांगण धर्मशाला तिराहे के निकट सडक से गुजर रही 29 वर्षीय संध्या पत्नी वृजेश कुमार निवासी गुडगांव को उसने रोंद डाला व कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया जिस कारण से महिला के सर में गंभीर चोट आने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि महिला के साथ उसका पति व 5 वर्ष का बेटा बदरीनाथ दर्शन को आ रखे हैं।

वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय नशे में धुत आईटीबीपी के जवान ने अपनी कार मैं मांस भी रखा था।, जिस कारण से स्थानीय लोगों में भी खासा आक्रोष है। क्योंकि बदरीनाथ धाम व क्षेत्र में मांस मदिरा पूर्ण वर्जित है।

Spread the love

You may have missed