Categories

October 28, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

चार प्रहर के अनुष्ठान के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव सम्पन्न।

1 min read

मसूरी : आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन के तत्त्वावधान में संचालित भगवान शंकर आश्रम में चार प्रहर के अनुष्ठान के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव अत्यंत धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देश के अनेक हिस्सों से श्रद्धालु आश्रम पहुँचे और पुष्प अर्चन में भाग लिया।
ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष परमप्रज्ञ जगतगुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज के सानिध्य में महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। इस अवसर पर शिव सहस्त्रनाम के साथ दिव्य पुष्प अर्चन सम्पन्न हुआ। जबकि रुद्रा अष्टअध्यायी के मंत्रों के साथ चार प्रहर की विशेष पूजा पूर्ण होने के साथ ही महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन किया गया। इस अवसर पर देश और दुनिया के समग्र कल्याण की कामना की गई। सभी की सुख समृद्धि एवं शांति के लिए मंत्र जाप किया गया। समारोह के आयोजन में माँ यामिनी श्री, कल्याणी श्री, शिवम, कमल शर्मा, मोहित, अश्वनी कुमार, रूबी आदि का सहयोग रहा। समारोह में कई प्रांतों से अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Spread the love

You may have missed