Categories

July 28, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

दुःखद – यमुनोत्री राष्टीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना तीन की मौत 10घायल।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट ,स्यानाचट्टी के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर खाई गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन मे चालक सहित 13 लोग सवार थे।जिसमे से 3 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई मृतक में 2 पुरुष और 1 महिला है। 10 घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में 108 एम्बुलेंस के माध्यम भेजकर भर्ती करवाया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा रहा है।

बताते चले कि यात्री वाहन यमुनोत्री से बड़कोट की ओर आ रहा था कि अचानक अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़कोट से पुलिस राहत बचाव के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हुई।रात्रि होने के कारण पुलिस को रेस्क्यू कार्य मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर घायलों को 108 की मदद से बड़कोट स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।वहीं सभी वाहन में सवार यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले है जो चारधाम यात्रा पर आए थे।वहीं फिलहाल वाहन दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया।

Spread the love

You may have missed