Categories

October 15, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

कांवड़ – पुलिस ने शुरू की चलानी कार्यवाही।

1 min read

विनय उनियाल

देहरादून : चारो धामो में इन दिनों कावड़ियों ने लोगो की नाक में दम कर रखा है। कावड़िये बिना हेलमेट ट्रिपल सवारी तथा बिना साइलेंसर वाले दुपहिया वाहनों से यात्रा कर रहे है। इनके दुपहिया वाहनों से भारी भरकम आवाज से आम लोगो का जीना मुश्किल हो गया है। जिसको लेकर दैनिक पर्वत संकल्प ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन भी अब कावड़ियों पर सख्त हो गया है।पुलिस प्रशासन भी अब कावड़ियों पर कार्यवाही करने लगा है। चमोली पुलिस द्वारा जगह जगह बिना हेलमेट तथा ट्रिपल सवारी और बिना साइलेंसर दुपहिया वाहनों के चालान कर कार्यवाही की जा रही है।

जोशीमठ पुलिस द्वारा प्रवेश द्वार पर सघन चैकिंग अभियान चला कर ऐसे लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुये चलानी कार्यवाही की गई। जिसमें लगभग 50 कावड़ियों के चालान कर लोगो से हेलमेट पहनने तथा ट्रिपल सवारी यात्रा न करने की अपील की। वहीँ लोगो का कहना है कि पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे लोगो पर जरूर कार्यवाही करनी चाहिये। यात्रा के नाम पर हुड़दंग मचाने पहाड़ो में आ रहे है।

Spread the love

You may have missed