Categories

June 19, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

पिथौरागढ़-धारचूला,भारी बर्फबारी में फंसे लोग, SDRF ने किया रेस्क्यू।

1 min read

पिथौरागढ़ : धारचूला क्षेत्र में अत्याधिक बर्फबारी होने के कारण कुछ लोग फास गये थे। सूचना मिलते ही SDRF टीम मौके पर पहुंची व बर्फ में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बलवकोट भेजा।

इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि SDRF टीम को उपजिलाधिकारी धारचूला द्वारा अवगत कराया गया कि धारचूला, कालिका कुमटी गांव सिद्ध मंदिर के पास अत्याधिक बर्फबारी होने के कारण कुछ लोग फंसे हैं। उनके रेस्क्यू के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम पोस्ट अस्कोट से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि मौके पर 08 लोग फंसे हुए है। जो कि कुमटी गांव सिद्ध मंदिर में घूमने के लिए गए थे। अत्याधिक बर्फबारी होने के कारण फंस गए।

एसडीआरएफ टीम के द्वारा फंसे हुए लोगों को भूख प्यास से कुछ राहत देने के उद्देश्य से सर्वप्रथम बिस्किट वितरित किए व उसके उपरांत अत्यंत विषम परिस्थितियों में भारी बर्फबारी के बीच सभी लोगों को नालालेख से सकुशल खूंटी गांव तक लाया गया। क्योंकि सभी लोग बलवाकोट धारचूला के रहने वाले थे, अतः सभी को बस में सुरक्षित बिठाकर बलवकोट भेजा गया।

घटनास्थल पर फंसे लोगों के नाम :-
01. दिनेश सुरौला पुत्र महेन्नु सिंह उम्र 18 वर्ष।
02. नीरज पुत्र विक्रम सिंह उम्र 18 वर्ष।
03. अंकित कुमार पुत्र सुनील कुमार उम्र 17 वर्ष।
04. करण कुमार पुत्र जगदीश उम्र 18 वर्ष।
05. बसंती देवी पुत्री घनश्याम उम्र 49 वर्ष।
06. विमला देवी पत्नी किशन कुमार उम्र 40 वर्ष।
07. करीना पुत्री सुबेधराम उम्र 18 वर्ष।
08. विनीता उम्र 17 वर्ष।

SDRF रेस्क्यू टीम पोस्ट अस्कोट से उप निरीक्षक मनोहर सिंह कन्याल रेस्क्यू के नेतृत्व में आरक्षी मनोज थोलिया,आरक्षी जगमोहन सिंह, आरक्षी रामसिंह, व आरक्षी संतोष शामिल रहे।

Spread the love

You may have missed