Categories

September 27, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

पालिका द्वारा बनाई गई वाहन पार्किंगों से वसूला जाएगा पार्किंग शुल्क।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : नगर पालिका द्वारा बनाई गई कार पार्किंग मैं अब पालिका पार्किंग शुक्ल बसूलेगी। जिसके लिये पालिका ने पूरी तैयारी कर ली है।
जोशीमठ नगर मैं पालिका की 4 से 5 पार्किग है। लेकिन पालिका इन पार्किंगों से खड़े वाहनों से शुल्क वसूल नही करती थी। लेकिन यात्राकाल के दौरान पालिका कब यात्रियों कर वाहनो के साथ साथ लोकल निजी वाहनों से पार्किंग शुल्क व वसूलेगी। नगर पालिका के अध्यक्ष का कहना है कि यात्राकाल के समय नगर पालिका वाहन पार्किंग से पार्किंग शुल्क बसूलती है। इसके लिये टेंडर प्रकिया होती है। लेकिन इस बार पिछले 4 महीनो से अधिशाषी अधिकारी नही है। जिससे कोई भी टेंडर प्रकिया नही हो पा रहीं है। कई बार शासन को भी लिखित रूप मैं अवगत कराया गया है। लेकिन 4 माह बाद भी नए अधिशाषी अधिकारी की नियुक्ति नही हो पाई है। इससे पहले जनवरी मैं जोशीमठ नगर पालिका के प्रभारी अधिशाषी अधिकारी का स्थानांतरण हो गया था। लेकिन तब से जोशीमठ पालिका मैं कोई भी अधिशाषी अधिकारी की नियुक्ति नही हो पाई है। जिससे पालिका मैं कोई भी विकास कार्य तथा आम लोगो के कागजात नही बन पा रहे है
यात्रकाल मैं हर बार पालिका द्वारा बनाई गई पार्किंग से पार्किंग शुल्क लिया जाता है। इसके लिये टेंडर निकाले जाते है। लेकिन अधिशाषी अधिकारी के न होने इस बारे टेंडर निकले गए। जिससे पालिका के कर्मचारी ये काम कर रहे है।

Spread the love

You may have missed