जोशीमठ में चारधाम यात्रा को देखते हुये वन वे सिस्टम लागू।
1 min read
विनय उनियाल
जोशीमठ : चार धाम यात्रा की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में प्रशासन भी यात्रा व्यवस्था को बनाये रखने मैं जुट गया है।
बता दे कि 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने है। ऐसे में बद्रीनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिये जोशीमठ पुलिस ने ट्रैफिक प्लान बनाया है। जिसके तहत जोशीमठ से बद्रीनाथ तथा जोशीमठ मुख्य बाजार आने वाला ट्रैफिक वन वे सिस्टम लागू किया गया है। जोशीमठ से बद्रीनाथ तथा मुख्य बाजार जाने वाले वाहन नरसिंह मंदिर होते हुए जाएंगे। जिससे मुख्य बाजार मैं जाम से निजाद मिल सकेगी। वन वे सिस्टम का सख्ती से पालन किया जाय उसके लिये जोशीमठ पुलिस द्वारा सख्त दिखाई दे रही है। कोतवाल निरीक्षक विजय भारती का कहना है कि चार धाम यात्रा को देखते हुये बद्रीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो तथा मुख्य बाजार में जाम से निपटने के लिये वन वे सिस्टम लागू किया गया है। जिसका सख्ती से पालन करवाया जाएगा।
जोशीमठ वन वे सिस्टम होने से जाम से मिलेगा निज़ात
जोशीमठ मुख्य बाजार में आये दिन जाम की समस्या बनी रहती है। मुख्य बाजार मैं आड़ी तिरछे खड़े वाहनो से जाम लगता रहता है। जाम न लगे इसके लिये पुलिस प्रशासन जोशीमठ में वन वे के साथ साथ बाजार मैं खड़े वाहनो के चालान काटने की प्रक्रिया भी शरू कर दी है। जिससे जोशीमठ मुख्य बाजार में जाम से निपटा जा सके।
जोशीमठ मुख्य बाजार में खड़ी आड़े तिरछे वाहनो से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। बाजार में खड़े वाहनो के चालान किये जाएंगे । तथा जगह जगह जाम की स्थिति न बने उसके लिये जगह जगह पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। जोशीमठ में वन वे सिस्टम लागू किया गया है। जोशीमठ कॉमेंट तिराहे बद्रीनाथ धाम तथा जोशीमठ मुख्य बाजार आने वाले नरसिंह मंदिर होते हुये जाएंगे।
