Categories

August 26, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

चिड़ोवाली, कंडोली से मंजीत सिंह रावत को किया मनोनीत, मंत्री जोशी ने दी बधाई।

1 min read

देहरादून : लंबे इंतजार के बाद आखिर नगर निगम में शासन ने नामित होने वाले पार्षदों का मनोनयन कर दिया गया। देहरादून नगर निगम में ग्राम चिड़ोवाली, कंडोली से मंजीत सिंह रावत को पार्षद नामित किया है। गौरतलब है कि नामित पार्षदों की कतार में कई कार्यकर्ता लगे थे, लेकिन उन्हें स्थान नहीं मिल पाया। नगर निगम चुनाव के बाद से इनके मनोनयन का इंतजार किया जा रहा था। जिसके बाद आज शासन ने नामित पार्षदों में चिड़ोवाली, कंडोली से मंजीत सिंह रावत को पार्षद मनोनीत किया। इस अवसर पर नामित पार्षद मंजीत सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भी उनके शासकीय कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नामित पार्षद मंजीत सिंह रावत को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love

You may have missed