Categories

June 21, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके बाड़ाहाट पालिका अध्यक्ष ने उठायी योग अध्यापकों की नियुक्ति मांग।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : बाड़ाहाट नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उतरकाशी स्थित राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज व रामलीला मैदान में योग कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप ने शिरकत की। जहां उन्होंने योग कर आम जनमानस से प्रत्येक दिन योग करने का निवेदन कर स्वयं के स्वास्थ्य को योग के माध्यम से दुरस्त करने का निवेदन किया। वही उन्होंने बताया कि योग का जनक भारत है। भारतीय संस्कृति का मुख्य अंग है योग, इस विद्या के द्वारा भारत देश को विश्व के सभी देशों में जाना जाता है। 21 जून को भारत देश मे विश्व योग दिवस के रूप मे मनाया जाता है। किंतु भारत मे अधिकतर लोग 21 जून को ही योग करते हुए देखे जाते है जिससे शारीरिक लाभ मिलपाना सम्भव नही है। लोग आज के ही दिन देखा-देखी कर योग करते है। कई लोग वीडियो, सोशियल मीडिया के मध्य से योग देख कर योग करते है। भारत की अपनी विद्या है योग। वही योग से जुड़े हजारों प्रशिक्षुओं को सरकार ने नजरअंदाज कर उन्हें आज तक विद्यालयों में योगाचार्य की नियुक्ति नही दी। यदि सरकार सही समय से उन्हें स्कूल, कॉलेज व महाविद्यालय में नियुक्त करें तो इन स्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को योग की सही जानकारी के साथ इसके बिभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। साथ ही योग 21 जून को ही नही बल्कि वर्ष के अधिक्तर दिनों में किया जासकेगा।


केंद्र व राज्य सरकार एक दिन के इस योग आयोजन में लाखों-करोडों रुपयों को आयोजन करने पर फूक देदी है। इस पैसे का सद्पयोग कर हजारों बेरोजगार युवकों को रोजगार देकर उनके ज्ञान का प्रचार प्रसार होसकेगा। ओर जनता का पैसे का सही प्रयोग होसकेगा।

वही इस मौके पर नगर के वरिष्ठ जनों ने योग सीवरों में प्रतिभार कर योग दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Spread the love

You may have missed