Categories

June 13, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

जैकी फुटबाल में क्यारकुली, वाइनबर्ग, वुडस्टाक, व नवचेतन ने मैच जीते।

1 min read

मसूरी : सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में खेली जा रही 50 वें॰ जैकी मैमोरियल इंविटेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत आज 13वें दिन कुल चार मैच खेले गए। पहले मैच में क्यारकुली ब्वायज क्लब ने युवा स्पोर्टस क्लब को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में वायनबर्ग एलन स्कूल बी ने वुडस्टॉक स्कूल को 2-1 से हराया, तीसरे मैच में सेंट जॉर्ज कॉलेज ए ने दून वैली पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराया। चौथे मैच में नवचेतन स्पोर्टस क्लब ने मेनोराइट ए को 2-0 से हराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस, सुपीरियर ब्रदर पी॰ यू॰ जॉर्ज एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर इसीडोर टिर्की, स्पोर्टस को-ऑर्डिनेटर आनंद थापा, भवनेश नेगी व स्पोर्टस डिपार्टमेंट के सभी सदस्य उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में अभि गुरूंग, पुष्कर सिंह गुंसाई, सतीश कुलाश्री, मिलन क्षेत्री, रोहन चमोली, रिचर्ड जोसेफ व सुशांत आले ने रेफरी की भूमिका निभाई।

Spread the love

You may have missed