प्रभारी निरीक्षक मसूरी ने आगामी त्योहारों को लेकर सीएलजी मेंबर्स, व्यापारियों, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ की बैठक।
1 min read
मसूरी : पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 10अक्टूबर 2022 को प्रभारी निरीक्षक मसूरी द्वारा आगामी त्योहारों दीपावली गोवर्धन पूजा भैया दूज तथा करवा चौथ को सकुशल संपन्न कराने हेतु एवं उक्त त्योहारों के अवसर पर मसूरी क्षेत्र अंतर्गत यातायात व्यवस्था शांति व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्र के सीएलजी मेंबर्स व्यापारियों होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें त्योहारों पर बाजार में सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में वार्ता की गई।सुझाव प्राप्त किए गए तथा पुलिस द्वारा लागू होने वाले यातायात प्लान के संबंध में सभी को सूचित किया गया तथा उक्त पर्वों को सकुशल संपन्न कराने हेतु सहयोग हेतु अपील की गई साथ ही आतिशबाजी का विग्रह करने वाले व्यापारियों को आतिशबाजी की दुकान लगाने हेतु प्रशासन की ओर से जारी शर्तों/निर्देशों का अनुपालन करने की हिदायत दी गई। प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप पालन न करने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की भी चेतावनी दी गई।
