Categories

June 13, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

मसूरी में धड़ल्ले से चल रहे हैं अवैध निर्माण, MDDA की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।

1 min read

देहरादून : मसूरी शहर में अवैघ निर्माण रूकने का नाम नही ले रहे हैं। एक ओर विभाग मामूली टिन शैट को तोड़ देतें है लेकिन कई स्थानों पर पक्केे निर्माण हो रहे है उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
पर्यटन नगरी मसूरी के विभिन्न स्थानों पर इन दिनों अवैध निर्माणों की बाढ़ सी आई है लेकिन एमडीडीए सोया हुआ है व सुध लेने को तैयार नहीं है। धीरे धीरे पूरा शहर कंक्रीट के जंगल में तब्दील होता जा रहा है। जहां एक ओर मध्यम वर्ग के लोगों के मामूली से निर्माण पर तत्काल कार्रवाई करता है वहीं रसूकदारों के बड़े निर्माण एमडीडीए को नजर नहीं आते जिससे लोगों आक्रोश बढ रहा है। हाल ही मसूरी टिहरी मार्ग पर सुवाखोली के निकट बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहा है वहीं मालरोड के लगे कैमल्स बैक रोड पर एक होटल में दो मंजिल के बराबर छत डाल दी गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबध में एमडीडीए के सहायक अभियंता अतुल गुप्ता ने पूछने पर बताया कि सुवाखोली के समीप निर्माण कार्य को नोटिस दिया गया है जबकि निर्माण यथावत जारी है वहीं कैमल्स बैक रोड पर होटल की छत के निर्माण कार्य पर कहा कि यह उनके संज्ञान में नहीं है जिस पर शीघ्र कार्रवाई की जायेगी। अब सवाल उठता है कि जब विभाग कैम्पटी मार्ग पर दो किमी से अधिक दूरी पर एक गुमटी नुमा टिन शैड को तत्काल कार्रवाई करते हुए एमडीडीए ने ध्वस्त कर दिया वही शहर के रसूकदारों के अवैघ निर्माणों पर कार्रवाई करने से एमडीडीए के अधिकारी क्यों बच रहे हैं।

Spread the love

You may have missed