Categories

July 28, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

महिला प्रसव कक्ष के बाहर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बनाई पार्किंग।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं बने महिला प्रसव कक्ष के बाहर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अपने निजी वाहन लगा कर पार्किंग बना डाली। जिससे बाहर से आने वाली गर्भवती महिला को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि जहाँ पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अपने वाहन पार्क किये है। उसके सामने महिला प्रसव कक्ष है। जहाँ प्रसव महिलाओ का प्रसव होता है। अगर कोई गर्भवती महिला को इलाज के लिये एम्बुलेंस से लाया जाता है। तो उसे सड़क से पैदल चलकर प्रसव कक्ष तक आना पड़ता है। क्योंकि कक्ष के बाहर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के निजी वाहन पार्क किये हुये है। जिससे गर्भवती महिलाओं को प्रसव कक्ष तक पहुचने मैं भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। जब इस संबंध मैं विभागीय अधिकारियों से संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क नही हो पाया।

क्या कहते है स्थानीय

प्रसव कक्ष के बाहर वाहन खड़ा करने बिल्कुल गलत है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को अपने निजी वाहन के और खड़े करने चाहिये। जिससे मरीजो को परेशानी न हो।
अमित सती
सभासद नगर पालिका
जोशीमठ

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के प्रसव कक्ष के बाहर अपने निजी वाहन खड़े करना बिल्कुल सही नही है। उनके वाहन खड़े होने से गर्भवती महिलाओ को प्रसव कक्ष तक आने मैं परेशानियो का सामना करना पड़ता है।

समीर डिमरी
सभासद नगर
पालिका जोशीमठ

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने निजी वाहन खड़े करना बिल्कुल गलत है।गंभीर गर्भवती महिलाओं को सड़क से पैदल चलकर प्रसव कक्ष मैं पंहुचना पड़ता है। जिससे गंभीर मरीजो को जान का खतरा बना रहता है।

अतुल सती
स्थानीय निवासी
जोशीमठ

Spread the love

You may have missed