Categories

June 17, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा सरकारी योजनाओं का लाभ।

1 min read
टिहरी : ब्लाक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत जौनपुर की मासिक बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं को रखते हुए विकासखंड में कर्मचारियों की अनदेखी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। जिनकी लापरवाही के कारण ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ब्लाक प्रमुख सीता रावत की अध्यक्षता में आयोजित बिडीसी बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों से लेकर ग्राम प्रधानों व जिला पंचायत सदस्यों ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सवाल उठाया कि विकासखंड जौनपुर में तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों की अनदेखी से ग्राम पंचायतों का विकास ठप पड़ा हुआ है। बैठक में सदस्यों ने जल निगम, जल संस्थान, स्वजल, लघु सिंचाई, लोक निर्माण, समाज,कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व से लेकर कई विभागों से जनता से जुड़े सवाल पूछे। जिला पंचायत सदस्य सनबीर बेलवाल ने कर्मचारियों व अधिकारियों का आम जनता से तालमेल ना रखने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ऐसी कई बहुयामी योजनाएं है जो मात्र सरकारी दफ्तरों में ही कैद होकर रह गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र पंवार, सुरेश चौहान, बिनोद रावत, व ग्राम प्रधानों ने ब्लाक स्तर पर कर्मचारियों कि मोनो पोली से सबसे मुख्य ईकाई ग्राम पंचायतों  की दुर्दशा पर दुख ब्यक्त किया।
बैठक में धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुऐ चेतावनी दी है कि जनहित के मुदों को नजर अंदाज करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। हर किसी को अपने कार्यशैली में परिवर्तन लाना होगा। वहीं बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार और डीडीओ सुनील कुमार  ने जनप्रतिनिधियों को आश्वासत करते हुए कई समस्याओं के तत्काल निराकरण का भरोसा दिया है। इस मौके पर बीडीओ, बीरेंद्र सिंह संजय जैन सहित कई विभागों के आलाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Spread the love

You may have missed