February 11, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

डीएम को न्याय पंचायत तियां का दिया न्योता।

1 min read

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : देश में आजादी का महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम चल रहा है जिसको देखते हुये न्याय पंचायत तियां का एक डेलिगेशन जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला से मिला और डीएम को न्याय पंचायत तियां आने का न्योता दिया।
भाजपा नेता संजय थपलियाल व ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी को बताया न्याय पंचायत तियां क्षेत्र में समस्याओं भरमार है और लोग लोग छोटी छोटी समस्याओं के लिये दफ्तरों के चक्कर लगातें हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है।
प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला को न्याय पंचायत तियां में बतौर मुख्य अतिथि आने का न्योता दिया और जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान जन समस्याओं के समाधान करने की भी पेशकश जिलाधिकारी से की।


प्रतिनिधि मंडल में भाजपा नेता संजय थपलियाल, तियां प्रधान मुकेश थपलियाल,बजलाडी़ प्रधान सकलचंद राणा, नरयूंका प्रधान पंकज थपलियाल ने जिलाधिकारी को मेरी माटी मेरा देश के तहत न्याय पंचायत तियां में बतौर मुख्य अतिथि आने का न्योता दिया और जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed