Categories

June 19, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल ने किया बद्रीनाथ धाम का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : आगामी चार धाम यात्रा के मध्यनजर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल ने बद्रीनाथ धाम का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने बदरीनाथ धाम पहुँचकर यात्रा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पहले व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। बद्रीनाथ धाम से पहले जोशीमठ पहुँचकर उनके द्वारा कोतवाली मैं गार्द सलामी ली गई। तत्पश्चात जोशीमठ के नवनिर्मित भवन कैम्पस का निरीक्षण किया।
उन्होंने गोविंदघाट थाने पहुँचकर गोविंदघाट गुरुद्वारा समिति के सदस्यों से मुलाकात की तथा पाण्डुकेश्वर चौकी, लामबगड़, हनुमानचट्टी चौकी, तथा बद्रीनाथ परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओ की जानकारी ली। उन्होंने एस डी आर एफ कैम्प का निरीक्षण कर एस डी आर एफ के जवानों को आपदा एवं दुर्घटना के दौरान त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, रविकांत सेमवाल, सूर्य प्रकाश शाह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जोशीमठ विजय भारती, थानाध्यक्ष गोविंदघाट उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Spread the love

You may have missed