Categories

June 21, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

बद्रीनाथ जोशीमठ बाईपास में बिछी टाइल्स में पड़ी दरार।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : बद्रीनाथ जोशीमठ बाईपास में लोक निर्माण विभाग द्वारा 60 मीटर पेंच पर टाइल्स लगाई गई थी। लेकिन भूधसाव के चलते सड़क पर लगी टाइल्स के बीचों बीच दरार पड़ गई है।
जिससे कभी भी सड़क का आधा हिस्सा टूट कर फिर से बाईपास अवरुद्ध हो सकता है।
बता दे कि बद्रीनाथ जोशीमठ बाईपास में पूरी सड़क भूधसाव के कारण धस रही है। यात्राकाल को देखते हुये लोक निर्माण विभाग द्वारा इस बाईपास पर पिछले दो माह पहले 60 मीटर पेच पर टाइल्स बिछाई गई। जिससे वाहनो की आवाजाही इसी बाईपास से हो रही है। लेकिन अब ये बाईपास फिर से धंसने लगा है। तथा सड़क पर बड़ी बड़ी दरारे पड़ गई है। अगर इस बाईपास का सही से स्थाई ट्रीटमेंट नही किया गया तो फिर से बाईपास लोगो को परेशान कर सकता है।

Spread the love

You may have missed