Categories

October 28, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

आयुष डिमरी को खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : पिछले महीने गुलमर्ग मैं आयोजित स्नो सू गेम्स मैं जोशीमठ के आयुष डिमरी ने दो गोल्ड लाने पर जोशीमठ खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी विवेक पंवार ने खंड शिक्षा कार्यालय मैं आयुष डिमरी को दो गोल्ड मेडल लाने पर सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी विवेक पंवार का कहना है कि जोशीमठ के छात्रो मैं प्रतिभाओं की कमी नही है। लेकिन इन छात्रों को मौका नहीं मिल पाता है। अगर इन छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले तो ये जोशीमठ के छात्र कभी पीछे नही रहेंगे। उन्होंने ऐसे प्रतिभाशाली छात्रो को आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
वहीं एम जी विद्यालय के प्रधानांचार्य एम एस राणा का कहना है कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है। कि ऐसे छात्रो को हमेशा आगे बढ़ने मैं वो हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Spread the love

You may have missed