उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को किया सम्मानित।
1 min read
विनय उनियाल
जोशीमठ : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन छात्र-छात्राओं द्वारा वह विद्यालय के अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य जिला पंचायत ढाक वार्ड आशा फरस्वाण, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान तपोवन किशोर सिंह कनियाल, जेष्ट प्रमुख प्रतिमा फरस्वाण एवं समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधान/वन पंचायत सरपंच/महिला मंगल दल अध्यक्ष/नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं , छात्र छात्राएं तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस आजादी के अमृत महोत्सव अवसर मुख्य अतिथि के द्वारा विद्यालय विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं को कक्षा 7 से लेकर कक्षा 12 तक अपने कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को वह विद्यालय में अनुशासित छात्र और स्वच्छता वह सर्वाधिक उपस्थिति देने वाले छात्रों को पुरस्कार मुख्य अतिथि द्वारा दिया गया। जिला पंचायत सदस्य द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में इसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय तुगासी ,रा0प्रा0वि0 रायगढी,रा0जू0हाई स्कूल रायगढी, रा0ई0स्कूल रायगढी , रा0जू0हाई स्कूल करछो,रा0प्रा0वि0 करछो सभी विद्यालयों में सभी मेघावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस के लिए समस्या क्षेत्र वासियों ने सदस्य जिला पंचायत का धन्यवाद किया। इस पूरे कार्यक्रम का संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के अध्यापक डी एस झिंक्वाण द्वारा किया गया।
