Categories

June 13, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

हिमोत्थान सोसाइटी पर धांधली के आरोप।

1 min read

रिपोर्ट – विनय उनियाल

जोशीमठ : हिमोत्थान सोसाइटी द्वारा एक बैंक के माध्यम से जोशीमठ ब्लाक की लगभग 30 ग्राम सभाओं में करोड़ों रुपए की लागत से सोलर लाईटे लगाई गई है। उल्लेखनीय है, कि एक बैंक द्वारा पहाड़ के गांवों तथा ग्रामीणों तक पहुंचने व वहां पर अपने पांव जमाने के लिए हिमोत्थान सोसाइटी को ग्राम सभाओं में सोलर लाइटे लगाने का काम सौंपा गया। व इस हेतु करोड़ों की रकम भी मुहैया करवाई गई है। परंतु आश्चर्यजनक है, कि करोड़ों की लागत से इन तमाम ग्राम सभाओं में लगी लाइटें बंद पड़ी हुई है। जो की हिमोत्थान सोसाइटी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। जिन गांवों में यह सोलर लाइटें लगी है। वहां के ग्रामीण प्रदीप फर्स्वाण, बलवीर नेगी, जिला पंचायत सदस्य आशा फर्स्वाण आदि कई लोगों ने हिमोत्थान सोसायटी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सोसायटी द्वारा ग्रामीणों की भावनाओं के साथ छल किया गया साथ ही करोड़ों रुपए का गबन किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सोसायटी द्वारा लगाई गई लाइटें जल नहीं रही है। और कुछ लाइटें तो रात की बजाए दिन में जल रही है। ग्रामीण कहते हैं, कि सोसाइटी ने करोड़ों की मोटी रकम एक साथ देख कर लाइटें लगाने के नाम पर मात्र खानापूर्ति कर अपनी जेब भर ली है।

स्थानीय ग्रामीण रघुवीर सिंह नेगी ने कहा कि हिमोत्थान सोसाइटी द्वारा गाँवो में 6 सोलर लाइट लगाई गई है। लेकिन जब से लगाई गई है तब से सोलर लाइट नही जल रही है। और कुछ लाइट तो रात के बजाय दिन में जल रही है।

स्थानीय निवासी प्रदीप फर्स्वाण ने कहा कि बैंक द्वारा हिमोत्थान सोसाइटी टाटा ट्रस्ट के माध्यम से सोलर लाइट लगवाई गई है लेकिन वो लाइट शो पीस बन कर रह गई है।

जिला पंचायत सदस्य आशा देवी ने कहा कि हिमोत्थान सोसायटी टाटा ट्रस्ट द्वारा ग्रामीणों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। हर ग्राम सभा मे 6 से अधिक सोलर लाइट लगाई गई है। लेकिन सारी सोलर लाइट खराब है।

Spread the love

You may have missed