Categories

June 13, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

एक महिला ने धौलीगंगा में लगाई छलांग, सर्च अभियान जारी।

1 min read

विनय उनियाल

चमोली/जोशीमठ : जोशीमठ के लाता गाँव की एक महिला ने तड़के सुबह धौलीगंगा में छलांग लगा दी। महिला का अब तक कोई पता नही चल पाया हैं। सूचना पाकर जोशीमठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती, SDRF की टीम मौके पर पहुँचकर सर्च अभियान में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक महिला को कोई पता नही चल पाया है। एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा सर्च अभियान लगातार जारी है।

जोशीमठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के अनुसार महिला का नाम नंदी देवी पत्नी यशपाल सिंह उम्र 34 वर्ष है, व वह इन दिनों अपने मायके आई हुई थी और महिला की मानसिक स्थिति ठीक नही है। महिला द्वारा अक्सर कई बार घर से भागने की भी कोशिश की गई थी। गुरुवार सुबह लगभग 8:30 बजे महिला के भाई द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन महिला तेजी से नदी में कूद गई। एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है।

Spread the love

You may have missed