Categories

September 12, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

चार माह से वेतन न मिलने से नाराज एनएचएम कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध जताया आक्रोश।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में एनएचएम कर्मचारियों ने चार माह से वेतन न मिलने तथा अन्य मांगो के लेकर नाराजगी जताते हुये बांहों में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।
गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में कार्यरत एनएचएम कर्मचारी अपनी बांहो में पट्टी बांध कर कार्य कर रहे है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें चार माह से वेतन नही मिला है। जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियो का कहना है कि जब तक उनका वेतन और अन्य मांगे नही मानी जाती वो काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताते रहेंगे। इस अवसर पर दीपक उपाध्याय, अखिलेश पांडे,मोहित शाह, सोनी, रीना,अनिता पंवार,सरिता रतूड़ी, आदि मौजूद रहे।

Spread the love

You may have missed