Categories

October 28, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें – कैबिनेट मंत्री जोशी

1 min read

चम्पावत : कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने चम्पावत पहुँचने पर देर शाम भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं संग मुलाक़ात की।
सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हमने चुनाव में जो कई वादे किए थे, उन्हें पूर्ण करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं। चम्पावत के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मंत्री जोशी ने कहा कि यहा के कार्यकर्ताओं ने विधायक नहीं मुख्यमंत्री चुना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेश के समग्र विकास के साथ-साथ चम्पावत को विशेष तौर पर फ़ोकस कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे राज्य को आर्थिक तौर पर लगातार सहयोग किया है। कृषि, उद्यान, सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से चम्पावत में लगातार विकास हो रहा है।


मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुझे जो भी सम्मान मिला है, वह पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनता का है। मैं यह सम्मान कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूँ। मंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें।

इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष दीप पाठक, पूर्व ज़िलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, हयात सिंह मेहरा, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, सतीश पांडेय, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

You may have missed