Categories

September 12, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

सेलंग में चलाया विधिक साक्षरता जागरूकता अभियान।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित विधिक साक्षरता जागरूकता अभियान के तहत जोशीमठ के सेलंग गाँव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमे ग्रामीणों को प्लास्टिक अनुमोलन के बारे में जानकारी दी गई।
गुरुवार को सेलंग गाँव में आयोजित कार्यक्रम में सिविल जज विशाल वशिष्ट द्वारा ग्रामीणों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। तथा लोगो से प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की। साथ ही जोशीमठ कोतवाली उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिलज्वाण ने भी लोगो को प्लास्टिक का प्रयोग न करने पर जोर दिया। उन्होंने प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सेलंग गाँव के ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love

You may have missed