Categories

September 11, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

पुलिस और प्रशासन ने चलाया संयुक्त चैकिंग अभियान, यातायात नियमों का पालन न करने वाले 17 लोगो के काटे चालान।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : जोशीमठ पुलिस तथा यातायात पुलिस व तहसील प्रशासन ने जोशीमठ मैं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनो के चालान काटे। तथा लोगो से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की।
सोमवार को उपजिलाधिकारी आरटीओ, तथा जोशीमठ पुलिस द्वारा जोशीमठ के तपोवन रोड पर संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया। जिसमे बीमा लाइसेंस तथा बिना कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करते हुये 15 से 20 वाहनो के चालान काटे गए। तथा वाहन चलाने वालो से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। तथा कहा कि यातायात के नियमों का पालन न करने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

उपजिलाधिकारी जोशीमठ कुमकुम जोशी ने कहा – जोशीमठ मैं कई जगह पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा चोकिंग अभियान चलाया। कई वाहनो के फिटनेस न होने पर वाहनो के चालान किये गए। तथा लोगो से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

उपनिरीक्षक कोतवाली जोशीमठ सुधा रावत ने कहा – जोशीमठ मैं पुलिस यातायात तथा प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाया। वाहनो के फिटनेस में होने पर 17 वाहनो के चालान किये गए। लोगो से यातायात नियमो का पालन करने की अपील की।

Spread the love

You may have missed