Categories

November 25, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

ड्यूटी के दौरान तरोताज़ा रहने के लिए सड़क पर यातायात व्यवस्था में नियुक्त पुलिसकर्मियों को वितरित किया गया जलपान।

1 min read

विनय उनियाल

जोशीमठ : चारधाम यात्रा के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था बनाये रखना पुलिस के लिए मुख्य चुनौती है।कभी कड़ी धूप है तो कभी तेज बारिश किन्तु सुरक्षित यात्रा हेतु सुचारू यातायात व्यवस्था बनाये रखने में चमोली पुलिस के जवान चौबीस घण्टे सड़कों पर डटे हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे द्वारा यातायात व्यवस्था ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए जोशीमठ क्षेत्र में कामेठ, मारवाड़ी,जीरो प्वाइंट,सेलंग, आदि स्थानों पर यातायात व्यवस्था ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों को तरोताजा रखने हेतु कोतवाली जोशीमठ के माध्यम से जलपान की व्यवस्था की गई,जिसके तहत यातायात ड्यूटी में नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों को बिस्कुट एवं जूस वितरित किया गया। पुलिस अधीक्षक की इस पहल का मुख्य उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य को बनाये एवं मनोबल को ऊँचा उठाना है,जिससे पुलिस कर्मी पूरी ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सके।

Spread the love

You may have missed