Categories

October 28, 2026

घराट

खबर पहाड़ से-

मसूरी – खाई में गिरी कार, एक कि मौत तीन घायल।

1 min read

मसूरी : शहर के गांधी चौक के समीप शिफन कोट के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर नीचे गहरी खाई जा गिरी। कार में सवार 4 लोगों में से एक की मौके पर मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस और फायर ने रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से कम्युनिटी अस्पताल पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दो को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए एसएसआई मनोहर रावत ने बताया की मसूरी से देहरादून की ओर जाते समय एक स्विफ्ट कार (संख्या uk07 डीओ 9128) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 400 मीटर नीचे खाई में गिरने से कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि मकान सिंह पुत्र हुकम सिंह उम्र 45 की मौके पर ही मौत हो गई ।

एसएसआई ने बताया कि मौके पर पहुंची फायर ,पुलिस ने 1 घंटे का रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से कम्युनिटी अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

Spread the love

You may have missed