मसूरी – एक महिला ने फांसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त, पुलिस जांच में जुटी।
1 min read
मसूरी : शहर के सुवाखोली के समीप एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व मामले जांच में जुट गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार (दिनांक 14.05.2021) को थाना हाजा पर सुवाखोली में एक महिला द्वारा आत्महत्या कर लेने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर थाना मसूरी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो नालीकला गांव में रीता देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह निवासिनी नालीकला उम्र लगभग 35 वर्ष द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी। मौके पर मौजूद मृतिका के पति एवं परिजनों से पूछताछ करने पर प्रथम दृष्टया पति से झगड़ा होने के उपरांत आवेश में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रकाश में आया है। महिला के परिजनों द्वारा किसी के विरुद्ध कोई संदेह जाहिर ना करते हुए कोई कानूनी कार्यवाही नहीं चाही गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया।
